डाबरा समाचार 24
रिपोर्टर-शमसुद्दोहा
गोरखपुर। 5 दिसम्बर हाल ही में हुए चार राज्य के विधान सभा चुनाव में तीन राज्यों मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़, राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड जीत पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने बधाई दिया है।परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने एक बयान जारी कर इस प्रचंड जीत के लिए भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों और खासकर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री मा०नरेंद्र मोदी जी को बधाई दिया है।रुपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी देश के जनता के दिलों में राज करते हैं और वह देश की जनता का विश्वास जीत चुके हैं इसलिए उनके नाम पर सभी चुनाव में सफलता मिल रही हैं। अब आवश्यक हो गया है की वह पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कर जनता के साथ साथ देश के कर्मचारियों का भी दिल जीतें और देश में सम्पूर्ण राम राज्य की स्थापना करें।
महामंत्री मदन मुरारी शुक्ला ने कहा कि जैसे तीनों राज्य में चुनाव जीतने से वहांँ का कार्यकर्ता खुशी से झूम उठा है उसी प्रकार पुरानी पेंशन बहाल होते ही देश का कर्मचारी खुशी से झूम उठेगा। यह दायित्व हमारे प्रधानमंत्री जी का है कि वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अपने सभी कर्मचारियों के भी चेहरे पर मुस्कान लाएं।
क्षेत्र और अपने गांव का नाम किया रोशन, 33 वी रैंक पर आकर के
मनोज मिश्रा डाबरा समाचार गोरखपुर ।। जनपद गोरखपुर चिल्लूपार क्षेत्र ग्राम पोहिला के निवासी सुनील कुमार तिवारी पुत्र- चंद्रमौली त्रिपाठी का चयन न्यायिक सेवा में 33 वीं रैंक पर हुआ। इनके बचपन की शिक्षा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में हुआ। स्नातक ने.पी.जी.कालेज बड़हलगंज से, विधि शिक्षा गोरखपुर से,व शेष पढ़ाई लिखाई इलाहाबाद से हुई। […]