एमएसआई इंटर कॉलेज में प्रवेश फार्म का वितरण 12 फरवरी से
गोरखपुर। मियां साहब इस्लामिया इंटर कॉलेज बक्शीपुर (एमएसआई) में हिंदी व अंग्रेजी माध्यम (शैक्षिक सत्र 2024-25) हेतु कक्षा 6, 9 और 11 में प्रवेश के लिए पंजीकरण फार्म का वितरण सोमवार 12 फरवरी से प्रारंभ होगा। फार्म का वितरण सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक कॉलेज कार्यालय से होगा। इस कॉलेज में स्मार्ट व्याख्यान कक्ष, छात्रावास, मिड डे मील, भौतिक विज्ञान, रसायन व बायो-लैब, आधुनिक पुस्तकालय, रीडिंग रूम की सुविधा एवं विशाल प्लेग्राउंड उपलब्ध है। उक्त जानकारी कॉलेज के प्रधानाचार्य ज़फ़र अहमद खां ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी है।
नमाज इंसान को हर बुराई से दूर रखती है : गाजिया खानम तुर्कमानपुर में महिलाओं की चौथी महाना महफिल
नमाज इंसान को हर बुराई से दूर रखती है : गाजिया खानम तुर्कमानपुर में महिलाओं की चौथी महाना महफिल गोरखपुर। रविवार को मकतब इस्लामियात तुर्कमानपुर में महिलाओं की ‘बज्मे कनीजाने आयशा’ नाम से चौथी महाना महफिल हुई। क़ुरआन-ए-पाक की तिलावत मरियम खातून ने की। हम्द व नात माहिरा शम्स, शिफा, नूर सबा, सना खान व […]