आज भारत अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्त्वय पथ पर झंडा पहराएंगी। इसके बाद भव्य परेड का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में हुई देश की प्रगति की झलक मिलेगी।
आज भारत अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्त्वय पथ पर झंडा पहराएंगी। इसके बाद भव्य परेड का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में हुई देश की प्रगति की झलक मिलेगी। देश में निर्मित रक्षा सामग्री को विशेष तौर पर प्रदर्शित किया जा रहा है। मिस्र के राष्ट्रपति महामहिम अब्देल फतह अल-सिसी परेड के मुख्य अतिथि होंगे। परेड के मार्चिंग दस्ते में अग्निवीर भी शामिल होंगे। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, गणतंत्र दिवस परेड सुबह 10.30 बजे शुरू होगी। इसमें देश के सैन्य कौशल और सांस्कृतिक विविधता का एक अनूठा मिश्रण दिखेगा। यह परेड देश की बढ़ती स्वदेशी क्षमताओं, नारी शक्ति और ‘नए भारत’ के उद्भव को दर्शाएगी।
परेड समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय समर स्मारक का दौरा करने के साथ होगी। वह पुष्पांजलि अर्पित करके वीरगति को प्राप्त सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने में राष्ट्र का नेतृत्व करेंगे। इसके बाद, प्रधानमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ पर सलामी मंच पर आंएगे।
परंपरा के अनुसार, राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और उसके बाद 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान होगा। 21 तोपों की सलामी 105 एमएम की भारतीय फील्ड गन के साथ दी जाएगी। यह विंटेज 25 पाउंडर गन की जगह लेगी, जो रक्षा में बढ़ती ‘आत्मनिर्भरता’ को दर्शाती है। 105 हेलिकॉप्टर यूनिट के चार एमआई-17 1वी/वी5 हेलिकॉप्टर कर्तव्य पथ पर उपस्थित दर्शकों पर पुष्प वर्षा करेंगे।
परेड की शुरुआत राष्ट्रपति द्वारा सलामी लेने के साथ होगी। परेड की कमान परेड कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, अति विशिष्ट सेवा मेडल, दूसरी पीढ़ी के सेना अधिकारी के हाथों में होगी। दिल्ली क्षेत्र मुख्यालय के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल भवनिश कुमार परेड उप कमांडर होंगे।
यूपी में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, 35 जिलों में बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। प्रदेश के कुछ इलाकों में गुरुवार 26 जनवरी को भी बदली-बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ इलाकों में गुरुवार 26 जनवरी को भी बदली-बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। बुधवार को राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर बारिश हुई या […]