जगद्गुरु रामभद्राचार्य की अचानक तबीयत बिगड़ी, आगरा के इस अस्पताल में किए गए भर्ती।
आगरा।
जगद्गुरु रामभद्राचार्य की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि फेफड़ों में इंफेक्शन के कारण पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। डॉक्टर ने बताया कि उनकी हालत में सुधार है। बताया गया है कि हाथरस के गांव लाडपुर में जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा चल रही है। 25 जनवरी से शुरू हुई राम कथा का शुक्रवार को आखिरी दिन था। उसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए आगरा लाया गया।
गोरखपुर में खोला जाए आईआईएम: सांसद रविकिशनशुक्लासांसद रविकिशन शुक्ला ने संसद में चर्चा के दौरान की मांग
**गोरखपुर में खोला जाए आईआईएम: सांसद रविकिशनशुक्ला* * *सांसद रविकिशन शुक्ला ने संसद में चर्चा के दौरान की मांग* गोरखपुर। गोरखपुर उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल का सबसे बड़ा महानगर है। गोरखपुर शिक्षा, व्यापार और पर्यटन का एक बड़ा केंद्र भी है। ऐसे में गोरखपुर में भी नया आईआईएम (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट) की स्थापना की […]