जिलाध्यक्ष व सचिव का सपाइयों ने माल्यार्पण कर किया भव्य स्वागत
नगर पंचायत गोला गोरखपुर।
उपनगर गोला के सब्जी मण्डी के पास में स्थित पेट्रोल पंप पर सपा के वरिष्ठ नेता गोपालपुर के स्टेट ताम्रध्वज बहादुर चन्द उर्फ भईया के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सपा के जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम व जिला सचिव रमाशंकर यादव का क्षेत्र में आगमन पर माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर किया भव्य स्वागत। स्वागत समारोह से अभिभूत होकर जिलाध्यक्ष गौतम ने पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर श्री भईया जी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार अपने किए वादो को पुरा करने में नाकाम साबित हो रही है। महंगाई बेरोजगारी और विकास के अभाव के कारण जनता परेशान है। इस अवसर पर सपा नेता श्रीकांत यादव श्रवण यादव संजय यादव अखिलेश यादव रामानंद यादव हरेंद्र कुमार विशाल भारतीय रणधीर जनार्दन अभिषेक यादव प्रदीप यादव अरूण यादव दुर्गेश यादव राधेरमण यादव सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।
गोला पश्चमी चौराहे पर नही मिल रहा है जाम से निजाद
गोला पश्चमी चौराहे पर नही मिल रहा है जाम से निजाद राहगीरों को हो रही है काफी कठिनाई स्थानीय प्रशासन जाम से छुटकारा दिलाने के लिए नही दिखा रहा है रुचि नगर पंचायत गोला गोरखपुर गोला उपनगर का पश्चमी चौराहा बर्तमान समय मे जाम से जूझ रहा है ।पुलिस पिकेट पर […]