त्याग से तपस्या की ओर:
राघव ऋषि जी
गोलाबाज़ार गोरखपुर 16 मार्च।
गोला उपनगर स्थित सुंदरम लॉन में ऋषि सेवा समिति, गोलाबाजार द्वारा आयोजित संगीत मयीश्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा ब्यास ऋषिमहाराज ने कहा कि जीव यदि प्रेम से प्रभु को वंदन करता है तो वे उसके बंधन में आते है | परीक्षित को श्राप हुआ अत: उसे भयमुक्त करने के लिए शुकदेव जी आते है | प्रभु मिलन की आतुरता के कारण ही सन्त मिलन होता है | जीव जब परमात्मा से मिलने के लिए आतुर होता है प्रभु कृपा से सन्त मिलते है | संसार में रहते-रहते सन्त वृत्ति जागृत करनी चाहिए |
कथाक्रम को आगे बढ़ाते हुए ऋषि जी ने कहा कि जन्म मृत्यु-जरा, व्याधि के दुःखों का विचार करोगे तो वैराग्य उत्पन्न होगा और पाप छूटेंगे | निद्रा और विलास में रात्रि गुजर जाती है और धन्य प्राप्ति व कुटुम्ब पालन में दिन गुजर जाते है | कपिल भगवान ने अपनी माता देवहुति को उपदेश देते हुए कहा जो समय बीत गया उसका विचार मत करो वर्तमान को सुधारो ताकि भविष्य सँवर सके | जो सोया रहता है वह लक्ष्य से भटक जाता है | जागे हुए को ही कन्हैया मिलता है | ध्रुव-चरित्र की चर्चा करते हुए बताया की यह जीव ही उत्तानपाद है इसकी दो पत्नियॉ है- सुरुचि व सुनीति| मनुष्य को सुरुचि अच्छी लगती है | रूचि का मतलब है मनपसन्द इच्छा | सुनीति से ध्रुव मिलता है | ध्रुव अर्थात अभिनाशी | जबतक नारदरूपी सन्त नहीं मिलते तबतक प्रभु की प्राप्ति नहीं होती | संत ही कंत (प्रभु) से मिलाते है | भगवान ने ध्रुव को दर्शन दिया | उत्तानपाद भी स्वागत के लिए दौड़ता है | यदि तुम परमात्मा के पीछे लगोगे तो संसार तुम्हारे पीछे लग जावेगा | बाल्यावस्था से जो भगवान की भक्ति करता है उसे प्रभु कृपा अवश्य मिलती है |
जप से पाप जलते है
जप के बिना जीवन नहीं सुधरता
” जकारो जन्मविच्छेद: पकारो पापनाशक:”
जप में दो अक्षर है ज और प पूर्व जन्म के संचित पापों को जलाता है | मनुष्य को प्रतिदिन अपने इष्टदेवता व इष्टदेवी महालक्ष्मी का जप करना चाहिए साथ ही जो भी कर्म या व्यापार करे वह प्रभु को अर्पण करे जिससे कर्म करने का अभिमान नष्ट होता है और भगवान उसका अनन्त गुना वापस कर जीव को सुखी करते हैं।
व्यासपीठ का पूजन भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन द्वारा सपरिवार किया गया।
सौरभ ऋषि ने “रचा है सृष्टि को जिस प्रभु ने” भजन गाया बहुत से श्रोतागण आनन्द विभोर हो नृत्य करने लगे |
कथा के अंत में समिति के पदाधिकारीगण राकेश गुप्ता, सुशील सोनकर, कस्तूरी जायसवाल, अजय मोदनवाल, महेंद्र सोनकर, संजय गुप्ता आदि द्वारा आरती की गई।
समिति के कोषाध्यक्ष श्री मनोज उमर वैश्य ने आये हुए समस्त आगन्तुको के प्रति आभार प्रकट किया।
आगामी त्यौहारों व सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से एसपी जीआरपी ने पुलिस के साथ की बैठक
*आगामी त्यौहारों व सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से एसपी जीआरपी ने पुलिस के साथ की बैठक* पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर डॉ अवधेश सिंह द्वारा जीआरपी पुलिस लाइन गोरखपुर में समस्त प्रभारी निरीक्षक थाना/चौकी प्रभारी एवं कार्यालय पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण के उपस्थिति में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु […]