गोला गोरखपुर
गोला क्षेत्र के सिधारी निवासी पत्रकार रामाशंकर यादव की माता कैलाशी देवी का आज सुबह 5 बजे निजी आवास पर निधन हो गया। वे करीब 75 वर्ष की थीं। पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारों, परिचितों, मित्रों और रिश्तेदारों में शोक छा गया। कस्बे के पत्रकारों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं प्रकट करते हुए निधन पर दुख व्यक्त किया। की।बृजनाथ तिवारी,आकाश सिंह,नौशाद खान,आनंद मौर्य,पद्माकर मिश्र आदि पत्रकारों ने शोकसभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उनका अंतिम संस्कार गोला मुक्ति पथ पर सुबह करीब 12 बजे किया गया |
चौरी चौरा विधानसभा में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन सम्पन्न
मनोज मिश्रा 9956535149 डाबरा समाचार गोरखपुर।।जनपद गोरखपुर महिला सम्मेलन क्षेत्रीय महामंत्री अर्चना सिंह के निर्देशन में व जिला अध्यक्ष- चंचला शुक्ला के अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला मिडिया प्रभारी- प्रिया कुमारी शुक्ला ने किया। सर्व प्रथम अतिथियों का परिचय के बाद स्वागत सम्मान किया गया। सर्व प्रथम मुख्य अतिथि […]