*उच्च न्यायालय ने माना कि पेंशन दया या आशीर्वाद नहीं बल्कि कर्मचारियों का अधिकार है*– मदन मुरारी शुक्ल
*पेंशन बहाल कर संवैधानिक संस्थाओं का आदर करें सरकार*– अशोक पांडेय
गोरखपुर। तीन अप्रैल राज कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने सरकार से मांग किया है कि वह माननीय उच्च न्यायालय के आदेश दिनांक 2 अप्रैल 2024 का अनुपालन कारण और पुरानी पेंशन बहाल करें। परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय प्रयागराज के न्याय मूर्ति प्रकाश पाड़िया ने छाया की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि कर्मचारियों को पेंशन देना कोई वरदान, आशीर्वाद या कृपा नही बल्कि यह सरकार का बाध्यकारी दायित्व है इसलिए सरकार को इसे देना चाहिए। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि यह सरकार न्यायपालिका में विश्वास रखती है इसलिए हम चाहते हैं की उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए माननीय चुनाव आयोग से परमिशन लेकर इसे तुरंत बहाल करें इससे आपके प्रति कर्मचारियों का विश्वास बढ़ेगा। उपाध्यक्ष अशोक पांडेय और पंडित श्याम नारायण शुक्ल ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय में पुरानी पेंशन के संबंध में हुए तमाम न्यायालय आदेशों का हवाला भी दिया है तथा यह भी कहा है पेंशन कर्मचारियों के लंबी सेवा का पुरस्कार नहीं है बल्कि उसका अधिकार है, इसलिए हम अपनी सरकार से अनुरोध करते हैं कि यदि आपको अपने संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा है तो इस आदेश के बाद पुरानी पेंशन बहाल करें।
इस अवसर पर रूपेश कुमार श्रीवास्तव, मदन मुरारी शुक्ल, वरूण बैरागी,राजेश सिंह, पंडित श्याम नारायण शुक्ल, अशोक पांडे, इजहार अली, इंजीनियर राम समुझ, ई० राजकुमार इंजीनियर,निधि त्रिपाठी, कृष्ण मोहन गुप्ता,अनूप कुमार, बंटी श्रीवास्तव, जामवंत पटेल, विजय शर्मा, फुलई पासवान, रामधनी पासवान, ओंकारनाथ राय, यशवीर श्रीवास्तव आदि कर्मचारी नेताओं ने माननीय उच्च न्यायालय प्रयागराज के आदेश का अनुपालन कराने की मांग की।
रूपेश कुमार श्रीवास्तव
अध्यक्ष
मदन मुरारी शुक्ल
महामंत्री
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर।
मृत्यु एवं जन्म प्रमाण पत्र जारी करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों की नगर आयुक्त ने खींची लगाम
नगर आयुक्त गौरव सिंह सेगरवाल द्वारा जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने के संबंध में समझ जोनल अधिकारी एवं समस्त संबंधित कर्मचारियों के साथ बैठक की गई बैठक में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई लिपिक अफरोज आलम को जन्म मृत्यु के कार्यों […]