डाबरा समाचार 24
रिपोर्टर-शमसुद्दोहा
गोरखपुर। सहजनवा 9 जून,उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रांतीय आवाहन पर ब्लाक अध्यक्ष पिपरौली कलीमुल्लाह ,कोषाध्यक्ष पिपरौली प्रदीप कुमार, ब्लाक अध्यक्ष सहजनवा अजय कुमार, ब्लाक अध्यक्ष पाली,जय शंकर भारती के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा तहसील मुख्यालय सहजनवा पूर्वाहन 3:00 बजे विभागीय सेवा नियमावली, पदोन्नति एवं पुरानी पेंशन अधिकार यात्रा के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया गया कर्मचारी पेंशन अधिकार पद यात्रा रैली निकालते हुए पुरानी पेंशन जिंदाबाद के नारों के साथ तहसील मुख्यालय पहुंचकर उप जिलाधिकारी सहजनवा के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी भारत सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया जिलाध्यक्ष रमेश कुमार भारती एवं जिला कोषाध्यक्ष राममिलन पासवान ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रांतीय संघ के आह्वान पर उत्तर प्रदेश के 74 जनपदों में तहसील मुख्यालयों पर पेंशन अधिकार पद यात्रा रैली निकालकर भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार को आगाह किया जा रहा है अगर कर्मचारियों की मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो राज्य कर्मचारी संघ प्रांतीय अध्यक्ष के आह्वान पर 5 जुलाई 2023 को उत्तर प्रदेश के 74 जनपदों से लगभग 1 लाख कर्मचारी उत्तर प्रदेश लखनऊ में आन्दोलित होकर आन्दोलन करेंगे उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ अपनी मांगों को लेकर आक्रोशित है जिसकी आज एक झलक जनपद गोरखपुर के तहसील मुख्यालय सहजनवा में दिखाई दी। यह आंदोलन अब धीरे-धीरे जन आंदोलन के रूप में उभरता जारहा है।जब तक ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर पेंशन अधिकार पद यात्रा रैली में चंदन गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, रोहित पासवान ,जिला संगठन मंत्री ,संजय गिरी, संगीता देवी, श्रीमती पाल, पुष्प लता ,अर्जुन चौबे , सतीश चंद ,उमेश सिंह, सुनील सिंह, दिनेश कुमार,दिग्विजय प्रसाद, राजेश कुमार, अशोक कुमार, नागेंद्र भारती ,ज्ञानेंद्र नारायण सिंह ,राम मिलन यादव ,राजकुमार यादव, दिनेश सिंह ,सुनील कुमार भारती, देव प्रसाद मौर्या ,बृजेश कुमार,संजीव कुमार परशुराम ,संजय गिरी ,रोहित पासवान ,चंदन गुप्ता, रमेश,सत्य प्रकाश सिंह ,बाल किशन अवधेश शम्भू शरण,रविन्द्र यादव, धर्मेंद्र चौहान एवं सम्मिलित ब्लाकों के समस्त सफाई कर्मचारियों ने इस पद यात्रा में बढ़़ चढ़़कर हिस्सा लेकर इस धरने को सफल बनाया।
अपनी आवाज़ से लाखों दिलो पर सुर्खिया बटोर रहे है - रोहित
कानपुर रोहित की आवाज़ नाम से सोशल मीडिया पर इन दिनों चर्चा में रहने वाले रोहित का असली नाम रोहित वर्मा है | इनका जन्म उत्तर प्रदेश के उद्योग नगरी कानपुर के एक छोटे से क़स्बे आवास विकास में हुआ थे एवं सन् 2000 में मूलतः पनकी थाना क्षेत्र के रतनपुर में पूरे परिवार के […]