मनोज मिश्रा संवाददाता डाबरा समाचार गोरखपुर ।। जनपद गोरखपुर के गोला तहसील क्षेत्र के रामनगर चौराहे पर एक मकान में व्यक्ति ने लगाया फांसी ज्योतिमनी उम्र लगभग 27 वर्ष पुत्र सुब्रमण्यम केरल का निवासी था। वह यहां शिक्षण कार्य करने के लिए आया था। इस समय वह के एस एकेडमी बैकुंठपुर दमोदरा में शिक्षण कार्य करता था। अगल बगल की माने तो वह सुबह 10 बजे दिखा था। उसके बाद से वह अपने कमरे में ही था। उसके बगल के कमरे में रहने वाले प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक अनिल पाण्डेय महराजगंज और अजित यादव मऊ जनपद के निवासी है। अजित यादव शनिवार को घर गये थे। आज वो मकान पर नही आए थे। अशोक कान्हा बस्त्रालयक के मालिक जो उसी मकान मे कपड़े की दुकान चलते हैं। इन्होंने बताया कि करीब 4 बजे अनिल मास्टर स्कूल से आकर फाटक भड़भड़ा रहे थे लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नही आ रही थी। फिर हम भी वहां आवाज लगाए। फिर भी फाटख नही खुला तो दोनों लोग मिल कर धक्का मारकर कीसी तरह फाटक खोले अंदर जा कर देखा तो ज्योति फंदे से लटक रहा था।इसकी सुचना कीसी ने गोला थाने पर दी तत्परता दिखाते हुए थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार तिवारी घटना स्थल पर पहुंच कर छान बीन सुरु कर दी। और विसरा को पी एम के लिए थाने पर ले गये.
पुरानी पेंशन बहाली के लिए 11अप्रैल को होने वाला धरना एवं प्रदर्शन की रूप रेखा तैयार
डाबरा समाचार 24 गोरखपुर। शिक्षक, कर्मचारी एवं नगर निगम कर्मचारी संघ संयुक्त मोर्चा की एक आवश्यक बैठक नगर निगम में सम्पन्न ।बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह ने की। बैठक का संचालन मोर्चा के सचिव दुर्ग विजय ने किया। बैठक में मोर्चे से सम्बन्धित सभी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।मोर्चे […]