विनोद राय का राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने किया जोरदार स्वागत स्वागत
गोरखपुर। 9 जून पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय को नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे (एन०एफ०आई०आर०) का असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी नियुक्त होने पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दिया, तथा पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ भवन पर उनका जोरदार स्वागत किया। परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने कहा कि आदरणीय विनोद राय अपने ईमानदारी निष्ठा और कर्तव्य परायणता के बल पर कर्मचारी नेताओं में एक अलग पहचान रखते हैं, उनके जनरल सेक्रेटरी नियुक्त होने से कर्मचारियों की लड़ाई को और मजबूती से लड़ा जाएगा और और पुरानी पेंशन बहाली सहित हम सभी कर्मचारी हितों के मुद्दों को साधने में कामयाब होंगे। विनोद राय का स्वागत करने वालों में रूपेश कुमार श्रीवास्तव,मदन मुरारीशुक्ल,राजेश सिंह, पंडित श्याम नारायण शुक्ला,अशोक पांडेय ,महेन्द्र राय ,कृष्ण मोहन गुप्ता ,कनिष्क गुप्ता,फूलई पासवान,अनूप कुमार, इजहार अली सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।
कुर्बानी से भाईचारगी बढ़ती है : मुफ्तिया गाजिया ख़ानम
कुर्बानी से भाईचारगी बढ़ती है : मुफ्तिया गाजिया ख़ानम तुर्कमानपुर में महिलाओं की आठवीं महाना दीनी महफ़िल गोरखपुर। रविवार को मकतब इस्लामियात तुर्कमानपुर में महिलाओं की ‘बज्मे कनीजाने आयशा’ नाम से आठवीं महाना दीनी महफ़िल हुई। कुरआन-ए-पाक की तिलावत शिफा खातून ने की। हम्द कनीज़ फातिमा व नात मुस्कान परवीन, तस्मी खातून, सना खातून ने […]