गोला गोरखपुर
उ०प्र०मा०शि०संघ जनपद गोरखपुर की निर्वाचित कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से अपने संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार जनपद के दक्षिणांचल में संगठन के मजबूती के उद्देश्य से जनता इ०का०दुबौली के वरिष्ठ शिक्षक सुरेश राम त्रिपाठी और वी एस ए वी इ०का०गोला के वरिष्ठ प्रवक्ता ईश्वरी शरण पाण्डेय को उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। उपाध्यक्ष द्वय के मनोनयन पर मा०शि०संघ के जिलाध्यक्ष आशुतोष दूबे, ज़िला मंत्री देवनाथ पूर्व कोषाध्यक्ष अजय कुमार शुक्ल व बृजेश मणि त्रिपाठी प्रदेशीय मंत्री ज्ञानेश राय मंण्डलीय अध्यक्ष मुरलीधर त्रिपाठी मण्डलीय मंत्री दिग्विजय पाण्डेय, राज्य कार्यकारिणी सदस्य श्रीकृष्ण सिंह पूर्व जिला मंत्री रमेन्द्र प्रताप चन्द ने शुभकामना देते हुए कहा है कि उपाध्यक्ष गण के मनोनयन से आगामी गोरखपुर -फैजाबाद खण्ड के शिक्षक निर्वाचन में संगठन को मजबूती प्राप्त होगी तथा शिक्षक संघर्ष को बल मिलेगा।
चचेरे बहनोई पर दुष्कर्म का मुकदमा हुआ दर्ज
गोला गोरखपुर गोला थाना क्षेत्र के ग्राम झरटकामें एक महिला के साथ उसके चचेरे बहनोई द्वारा कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने व विडियो बना कर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार संबंध बनाने, जानमाल की धमकी देने व वीडियो वायरल कर देने के मामले में गोला पुलिस ने चचेरे […]