मनोज मिश्रा डाबरा समाचार गोरखपुर।। जनपद गोरखपुर बड़हलगंज थाना क्षेत्र के गांव बारीडीहा के कुछ ही दूर पर धारदार हथियार से युवक की गला रेतकर हत्या घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी- अरुण कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी- जगत नारायण कनौजिया घटनास्थल पर पहुंचे शव को तुरंत कानूनी कार्यवाही करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के खड़ेसरी ताल में सरसों के खेत के किनारे 35 वर्षीय शख्स का शव मिला। धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या की गई है। घटना की जानकारी होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंचकर पुलिस अपने तरफ से पूरी तरह जांच पड़ताल कर रही है। क्षेत्र के बारीडीहा गांव निवासी मृतक 35 वर्षीय गिरजेश पुत्र स्व0- काशीनाथ मृतक गिरजेश राजगीर मिस्त्री का काम करता था। शुक्रवार की सुबह गिरजेश अपने घर से काम करने निकला था। देर शाम उसकी पत्नी अनिता ने फोन किया तो गिरजेश ने बताया कि खाना खाने जा रहा हूं। खाकर वापस आऊंगा। देर रात तक गिरजेश घर वापस नहीं आया। जिसके बाद कुछ लोगों के द्वारा खोजबीन करने लगे। उसका मोबाइल भी बंद था। शनिवार की सुबह ताल में सरसों के खेत के किनारे कुछ लोगों ने खून से सना शव देखा। इसकी तुरंत सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। युवक की गला रेतकर हत्या की गई थी। परिवार वालों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह घर से काम के लिए निकला था और मोबाइल खरीदने के लिए सात हजार रुपया लेकर गया था। शाम तक घर नहीं आया तो उसकी पत्नी ने उसे फोन किया तो उसने बताया कि आप लोग खाना खा लिजिए मैं खाना खाकर आऊंगा। उसके बाद फोन बंद हो गया। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो लोग खोजने लगे। मृतक के तीन नाबालिग बच्चे हैं। जिसमें दो पुत्र एक पुत्री हैं। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है और लोग सहमे हुए हैं।।
गुठनी में बिजली बिल 70 बकायेदारों का कटा कनेक्शन 80 लोगो के खिलाफ जारी किया नोटिस
गुठनी प्रखंड में दो दिन में बिजली कंपनी द्वारा चलाया गया अभियान बकायेदारों के खिलाफ कारवाई की गई।वही बिजली कंपनी के द्वारा 70 बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया। इस अभियान में थाना क्षेत्र के सुरवारगुंडी गांव में 20, गुठनी बजार में 20, बिहारी बुजुर्ग में 20, खिरौली 10 घरों का कनेक्शन काटा गया है। वही […]