गोरखपुर। 8 जून कैम्पियरगंज एवं भरोहिया ब्लाक के पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को ब्लाक मुख्यालय से पदयात्रा निकालकर तहसील मुख्यालय कैम्पियरगंज में उप जिलाधिकारी को अपनी 7 सूत्री मांगों के सम्बन्धित ज्ञापन दिया गया। इस ज्ञापन के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली समेत शासन से यह माँग किया गया कि हमारे जायज माँगों को यथा सिघ्र विचार कर निर्णय ले जिससे कर्मचारियों की लम्बे समय से उनकी माँगें पूरी हो सके। जिला एवं ब्लाक स्तरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में पद यात्रा निकाली गई जो पदयात्रा कैम्पियरगंज ब्लाक मुख्यालय से निकाली गयी कर्मचारियों ने माननीय प्रधानमंत्री और माननीय मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से माँग किया गया कि हमारी विभागीय सेवा नियमावली बनाई जाए। सफाई कर्मचारियों को पदोन्नति किया जाए। 1800 सौ ग्रेड पे की जगह 1900 सौ ग्रेड पे किया जाए। ग्राम पंचायत अधिकारियों के चयन में 20 परसेंट पदोन्नति के लिए पद सुरक्षित किया जाए। सफाई कर्मचारियों का पदनाम पंचायत सेवक किया जाए। प्रधानों के नियंत्रण से मुक्त किया जाए। पुरानी पेंशन बहाल किया जाए। पद यात्रा की अध्यक्षता कैम्पियरगंज ब्लाक अध्यक्ष पिंटू कुमार व संचालन भरोहिया ब्लाक अध्यक्ष विजय कुमार ने किया।
पद यात्रा के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष रमेश कुमार भारती एवं जिला कोषाध्यक्ष राम मिलन पासवान,रहे। जिला अध्यक्ष रमेश कुमार भारती, ने कहा कि हम सभी कर्मचारियों का अगर मांगे पूरी नहीं होती है तो 19 जून को जिला मुख्यालय पर विशाल जन आंदोलन किया जाएगा। जिला कोषाध्यक्ष राममिलन पासवान ने कहा कि नवीन पेंशन स्कीम एक छलावा है और शेयर बाजार पर आधारित है। प्रदेश संयुक्त मंत्री परदेशी पासवान व जिला उपाध्यक्ष परमेश्वर पासी ने कहा हम कर्मचारियों का सेवा का लगभग 14 वर्ष हो गया लेकिन अभी तक हम कर्मचारियों की सेवा नियमावली नहीं बनाई गईं। जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार व आई टी सेल मीडिया प्रभारी शमसुद्दोहा ने कहा माननीय प्रधानमंत्री माननीय मुख्यमंत्री से अपील किया कि की पुरानी पेंशन शीघ्र बहाल किया जाए। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंम्बक मणि त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष रामजीवन कनौजिया,ब्लाक मंत्री कैम्पियरगंज शिवेंद्रनाथ मिश्र, कोषाध्यक्ष बलराम, ब्लाक मंत्री भरोहिया शंभू शरण, कोषाध्यक्ष रमेश सिंह, जगदीश चौहान,विनोद कुमार राजेश कुमार नरसिंह कुमार, सुग्रीव प्रसाद, सिद्धार्थ, साधू शरण, राम रामविलास चौधरी, नरसिंह, विशंभर प्रसाद, रामजीत प्रसाद, कैलाश प्रसाद, राजदेव, अनिल सिंह ,श्री प्रकाश यादव , प्रशांत कुमार, सुन्नर प्रसाद ,दिनेश कुमार ,रणविजय ,अश्वनी कुमार,अरुण कुमार सिंह , चुनमुन, सुनीता देवी ,चंदा देवी ,बिंदु देवी,संत कुमार, अशोक कुमार मोर्या,मोहम्मद अख्तर,नंदलाल चौहान,भगवान दास, सरोज सिंह, इंद्रावती देवी आदि कर्मचारी एवं पदाधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।
उरूंवा गोरखपुर प्राप्त जानकारी के अनुसार उरुवा था क्षेत्र की ग्राम पंचायत धुरियापार के राजस्व ग्राम वासुदेवपुर में 8/9 की रात 32 वर्षीय युवक ने पंखे की कुंडी में धोती से लटक कर आत्महत्या कर ली।उरुवा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कानूनी औपचारिकता पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए गोरखपुर भेज दिया। […]
सीवान गुठनी थाना क्षेत्र के जतौर डरैला मुख्य सड़क पर बेलौरी नहर के समीप स्थानीय पुलिस ने रविवार की दोपहर पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद जांच शुरू कर दिया। पुलिस ने एक टीम बनाकर आसपास के इलाकों में जांच शुरू कर दिया। जहां यूपी की तरफ से आ रहे दो चार पहिया वाहन […]
टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा केस में अब धर्म का ऐंगल सामने आ रहा है। रिपोर्ट्स हैं कि तुनिषा के एक्स-बॉयफ्रेंड ने पुलिस को बताया है कि अलग धर्म और उम्र में अंतर होने की वजह से उसने तुनिषा से ब्रेकअप किया था। बता दें कि शीजान पर आरोप है कि उन्होंने तुनिषा को आत्महत्या के […]
गोरखपुर।नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कार साइकिल से भ्रमण कर वाहनों का किया निरीक्षण दिया आवश्यक दिशा निर्देश तत्पश्चात नगर निगम सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक। नगर आयुक्त ने नगर निगम के महानगर में सफाई व अन्य कार्यों के संबंध में बैठक की गई। बैठक में […]
फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या
उरूंवा गोरखपुर प्राप्त जानकारी के अनुसार उरुवा था क्षेत्र की ग्राम पंचायत धुरियापार के राजस्व ग्राम वासुदेवपुर में 8/9 की रात 32 वर्षीय युवक ने पंखे की कुंडी में धोती से लटक कर आत्महत्या कर ली।उरुवा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कानूनी औपचारिकता पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए गोरखपुर भेज दिया। […]