भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता और भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहती हैं। साध्वी प्रज्ञा एक बार फिर से विवादों में घिरती नजर आ रही हैं। ताजा मामला कर्नाटक के शिवमोगा में आयोजित एक कार्यक्रम का है। हिंदू कार्यकर्ताओं की हत्या, लव जिहाद, धर्मांतरण और मिशनरी के खिलाफ बोलते हुए उन्होंने कहा कि हिंदुओं को उन पर और उनकी गरिमा पर हमला करने वालों को जवाब देने का अधिकार है। साध्वी प्रज्ञा ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से ‘‘अपने घरों में चाकुओं को धारदार’’ रखने की अपील की। अपनी बात को तर्क देते हुए उन्होंने कहा कि सभी को अपनी रक्षा करने का अधिकार है। जिहाद फैलाने वाले लोग जब हथियार उठा सकते हैं, तो क्या हिन्दू अपनी आत्मरक्षा में भी हथियार नहीं रख सकते।
लव जिहाद उनकी परंपरा, बचकर रहें: साध्वी प्रज्ञा
रविवार को ‘हिंदू जागरण वेदिका’ के दक्षिण क्षेत्र के वार्षिक समारोह में बिना धर्म विशेष का नाम लेते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि ‘लव जिहाद’ उनकी परंपरा है। यदि कुछ नहीं है, तो वे ‘लव जिहाद’ करते हैं। यदि वे प्रेम भी करते हैं तो उसमें भी जिहाद करते हैं। उन्होंने कहा, हम (हिंदू) भी प्रेम करते हैं, हम भगवान से प्रेम करते हैं, संन्यासी अपने प्रभु से प्रेम करता है। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संन्यासी कहते हैं कि ईश्वर द्वारा बनाई गई इस दुनिया में सभी अत्याचारियों और पापियों का अंत करो, अन्यथा प्रेम की सच्ची परिभाषा यहां नहीं बचेगी। इसलिए लव जिहाद में शामिल लोगों को उसी तरह जवाब दो। अपनी बेटियों की रक्षा करो, उन्हें सही मूल्य सिखाओ।
अखिलेश और मायावती बढ़ाएंगे राहुल गांधी का हौसला? कांग्रेस ने भेजा भारत जोड़ा यात्रा का न्योता
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में चल रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आगामी 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश में दाखिल होने वाली है। कांग्रेस ने इसमें शिरकत के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती समेत विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं को निमंत्रण भेजा है। पार्टी की यूपी यूनिट के प्रवक्ता अशोक सिंह […]